रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार!
नालंदा-रहुई बाजार में स्थित आरती वस्त्रालय में सोमवार की पहले सुबह भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते कई दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां पहुंची, लेकिन आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखे 25 30 लाख रुपए का कपड़ा जलकर राख हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि आग से दुकानदार मलिक को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना मिलते ही रहुई थाना के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच कर । उन्होंने आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियों को मदद के लिए बुलाया। करीब तीन से चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।आग लगने से रहुई बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्हें पीछे हटना पड़ा।आग लगने से दुकान के मालिक को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि आग से उनका लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
बाइट।स्थानीय
बाइट।स्थानीय
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




