रिपोर्ट :- ऋषिकेश कुमार
:बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच बिहार शरीफ के शहरी क्षेत्र इलाकों में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन को लेकर सभी तालाब पोखर नदियों के पास सुरक्षा के मद्देनजर डीएम एसपी ने जायजा भी लिया है। मोगलकुआं डाकबांग्ला

मोड़,सोहसराय,सलेमपुर, सहोखर,भैसासुर ,रांची रोड, एतवारी बाजार पुलपर रामचंद्रपूर के पास भी सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओ के द्वारा माता की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के द्वारा जय माता दी के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा।वही देकपुरा गांव में विसर्जन के दिन कानपुर से आए हुए कलाकारों के आकर्षक झांकियां निकाली गई जो श्रद्धालुओ के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

1995 ईसवी से लगातार समस्त देकपुरा गांव के सहयोग से इस इलाके में झाकी निकाली जाती है सुबह से ही सभी पूजा पंडालो में मौजूद पदाधिकारी के द्वारा मूर्ति विसर्जन को लेकर निर्देश दिया जा रहा था। वसार बीघा में भी श्रद्धालुओं के द्वारा माथे पर कलश से लेकर इलाके में भ्रमण करते हुए माता को विदाई दी।

बाइट।अविनाश मुखिया श्रद्धालु
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




