सिवान में मौनिया बाबा राजकीय मेला का अद्भुत नजारा!

SHARE:

सिवान से शंखनाद के लिये प्रमोद कुमार की रिपोर्ट!

मौनिया बाबा राजकीय मेला एवं महावीरी झंडा मेला के अवसर पर  शहर में भव्य धार्मिक उत्सव का नजारा देखने को मिला। मेला में शामिल 21 अखाड़ों ने पारंपरिक शौर्य और कला का प्रदर्शन किया। अखाड़ों के जुलूस को देखने के लिए शहर की सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अखाड़ों के साथ आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं। झांकियों में धार्मिक एवं सामाजिक संदेशों को प्रदर्शित किया गया था। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजर रहे अखाड़ों का जगह-जगह बनाए गए मेला नियंत्रण कक्षों पर स्वागत किया गया। प्रशासन की ओर से अखाड़ों के सुचारू संचालन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अखाड़ों में शामिल युवाओं ने पारंपरिक हथियारों के साथ विभिन्न करतब प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया। वहीं, श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाकर अखाड़ा जुलूस का स्वागत किया। मेला को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात को नियंत्रित करने के लिए भी पुलिसकर्मी तैनात रहे। देर रात तक शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा। शुक्रवार को दोपहर से शाम तक आखाडा का प्रदर्शन। शहर के नागा बाबा मठ आखाडा,प्रधान आखडा सिहौता, आजाद आखडा,कपिया का आखडा, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में पसनौली, नवलपुर, रामापली, अभूई, कोथुआ सारंगपुर, फतेहपुर, वैदापुर विशुनपुरा, सवान विग्रह,पकवलीया, बेला गोवीनन्दापुर,रूकुन्दीपुर,घनछुहां, उजाय, झझंवा,करसौत, तेवथा का आखडा निकाला गया। मेला नियंत्रण कक्ष में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधायक हेमनारायण साह,विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, डीएम विजय प्रकाश मीणा, एसपी भारती सोनी, डीडीसी अमिताभ कुमार सिंह,एडीएम प्रमोद कुमार, एसडीओ अनीता सिन्हा, एसडीओपी अमन डीसीएलआर अमन आनन्द आदि उपस्थित रहे। सभी आखाडो को जनप्रतिनिधियों एंव अधिकारियों ने खडा होकर अभिनन्दन किया

Join us on: