रिपोर्ट – अरविंद कुमार!
समस्तीपुर- हाई प्रोफाइल शराब तस्कर नेहा झा गिरफ्तार,स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एक फर्स्ट कूपा से करीब डेढ़ लाख रूपए मूल्य की विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार नेहा झा का बिहार में तस्करी से जुड़ा यह मामला लोगों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है, एक तरफ बिहार में 2016 से ही पूर्णतह शराबबंदी लागू है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेन्ड हो रही है, लोग सोशल मीडिया पर मिंस बनाकर डाल रहे हैं, तो कोई एआई का इस्तेमाल कर नेहा झा के पूरे परिवार के बारे में फर्जी तरीके से बात बताने की बात कह रहे हैं, इतना ही नहीं नेहा झा का चेहरा उजागर होने के बाद पक्ष विपक्ष में भी बहुत बहस छिड़ गई है, इन सब के बीच रेल एसपी बिना कुमारी ने शराब तस्करी के मामले को गंभीरता से लेते हुए एक एसआई टीम का गठन किया है, जो समस्तीपुर के रेल डीएसपी के नेतृत्व में इसके खिलाफ पूरे मामले की जांच करेगी!
टीम नेहा के पूरे परिवार और शराब से जुड़े बड़े नेटवर्क को खंगलने में जुट गई है, बता दें कि पिछले दिनों नई दिल्ली से जयनगर जाने वाली 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के फर्स्ट ऐसी के एक कूपे में नेहा झा और उसके जीजा को 75 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था ,इसके बाद मामले में नेहा झा का बहुत हाई वोल्टेज ड्रामा भी पुलिस के सामने आया था, देखते देखते लोगों में सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है,लोंगो में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी है, कोई उसके खूबसूरती को लेकर बहस में पक्ष विपक्ष की बातें करने लगे हैं ,तो कोई अलग-अलग प्रतिक्रिया देने लगे है, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो को देखकर पहले तो लोंगो को यह यकीन ही नहीं हो रहा था कि उसे शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है, हर किसी को लग रहा था कि कोई जांच अधिकारी है, अब नेहा झा सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही है, और एआई का इस्तेमाल कर नेहा झा का न्यूज़ बनाकर गलत जानकारियां भी लोग शेयर कर रहे हैं, एआई के जरिए उसके माता-पिता बहन और भाई का फोटो भी वायरल किया जा रहा है, इतना ही नहीं किसी अन्य लड़की का चेहरा नेहा से मिलता जुलता भी दिख रहा है, उसके डांस करने का वीडियो वायरल कर नेहा को बताया जा रहा है!
शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तारी के बाद जेल जाने के बाद नेहा समस्तीपुर के मंडल कारा में क्या कर रही होगी, इसको लेकर भी लोगो मे तरह की चर्चाएं हो रही हैं, किसी को लग रहा है कि हाई प्रोफाइल नेटवर्क होने के कारण जेल में नेहा झा को वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा होगा, यहां तक कि उसे स्पेशल खाना बाहर से भेजा जा रहा होगा, इसकी भी चर्चाएं हो रही है लेकिन आपको बता दें जेल सूत्रों के मुताबिक नेहा जेल के अंदर महिला सेल में आम बन्दियों की तरह रह रही है, उसे जेल मैनुअल के हिसाब से खाना दिया जा रहा है, इसके अलावा जेल के अंदर कैंटीन की भी व्यवस्था है ,जिसमें नाश्ता के आइटम के अलावा समोसा, लिट्टी, मिठाई दूध आदि शामिल है, जिनको मांसाहारी खाने का मन हो वह खरीद करके सप्ताह में एक खाना खरीदकर खा सकते हैं!
मंडल कारा समस्तीपुर में बाहर से खाना जाने पर सख्त कड़ा कानून का विरोध का पाबंदी है, इसलिए नेहा झा को बाहर का नहीं बल्कि जेल के अंदर ही खाना खाने पर संतोष करना पड़ेगा ,बिहार जेल मैनुअल के अनुसार सुबह के नाश्ते में जेल प्रशासन के द्वारा चाय बिस्कुट के साथ चना गुड़ भी दिया जाता है, दोपहर और रात के खाने में रोटी चावल मौसमी हरी सब्जी भी दी जाती है!
शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार नेहा झा का मामला लोगों के बीच अब तूल पकड़ने लगा है, इस मामले को लेकर मुजफ्फरपुर के रेल एसपी बिना कुमारी ने एसआईटी टीम का गठन कर दिया है, इसका नेतृत्व समस्तीपुर के रेल डीएसपी करेंगे ,रेल पुलिस को अब तक जांच में मिली जानकारी मिली सामने आई है कि नेहा के परिवार के कुछ सदस्य भी शराब से जुड़े मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं, एसआईआटी की टीम ने इस मामले को लेकर केवल शराब के कारोबार पर हो नही बल्कि नेहा और उसके जीजा को केंद्र में रखकर काम को लेकर जांच करेगी, नेहा इस शराब के कारोबार में कब से जुड़ी है, इसका नेटवर्क कहां-कहां काम करता है इस नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है किसी राजनीतिक दल या नेताओं का संरक्षण तो नहीं प्राप्त है यह भी पता करेगी इसके अलावा नेहा और जीजा इशान के मोबाइल के टावर डम्प डिटेल को भी खगालने में जुट गई है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि नेहा शराब की सप्लाई कहां-कहां करती थी, इसके खरीदार सप्लायर कौन थे, चर्च यह है कि दरभंगा में एमआर का काम करती थी ,हाई प्रोफाइल लोगों के अलावा डॉक्टरों सहित बड़े व्यवसाईयों को भी ब्रांडेड शराब उपलब्ध कराती थी, इस तरह का मामला सोशल मीडिया पर शराब के मामले में पकड़े गए नेहा झा को लेकर तरह-तरह की चर्चा और ट्रेंड लोगों के बीच हो रहा है
सुंदर और मॉडल दिखने वाली युवती की पहचान समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के बारी गांव के वार्ड नंबर 12 की रहने वाली नेहा झा के रूप में हुई है, पहले इसके पिता पहले खेती-बाड़ी का काम करते थे, लेकिन इस बीच नेहा के पिता संजय झा को सिंधिया थाना क्षेत्र के उत्पाद विभाग की टीम ने छपेमारी कर शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था
बिहार के समस्तीपुर में फर्स्ट एसी से शराब तस्करी करने वाली मॉडल जैसी दिखने वाली युवती को जब रेल पुलिस और आरपीएफ की सीआईबी की टीम ने गिरफ्तार किया था तो सारे मामले का खुलासा सामने हुआ, जांच में सामने आई की शराब की तस्करी के मामले में पूर्व में इसकी बड़ी बहन और पिता भी जेल जा चुके हैं, इतना ही नहीं जांच में यह बात भी सामने आई की मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव बनकर दरभंगा जिले में डॉक्टर और रसूखदारों को ब्रांडेड शराब की सप्लाई की जाती थी, हाई प्रोफाइल मामला होते देख आरपीएफ और जीआरपी ने इसे गंभीरता से लिया और जांच करने में जुटी गई है ,बता दें कि बिगत दिनों नई दिल्ली से जयनगर जाने वाली 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस जब समस्तीपुर स्टेशन पर पहुंची थी तो आरपीएफऔर सीआईबी के अलावा जीआरपी की टीम ने फर्स्ट एसी में छापेमारी की थी ::::
गुप्त सूचना पर हुई थी छापेमारी
चर्चा इस बात की है वाराणसी से गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवती एसी फर्स्ट में सफर कर रही है जो शराब लेकर जा रही है, आरपीएफ और सीआईबी के अलावा जीआरपी ने जब h1 कोच के कूप के सीट संख्या 7 के पास पहुंचा तो आवाज देकर खुलवाया गया, और युवती के साथ जीजा भी सफर कर रहा था, इस मामले को लेकर काफी हाई वोल्टेज ड्रामा ट्रैन के अंदर व बाहर स्टेशन कें प्लेटफार्मो पर खूब हुआ था, और इस बात को लगातार युवती के द्वारा इनकार किया जा रहा था, और विरोध भी किया जा रहा था, हालांकि पुलिस का बताना है कि नेहा काफी कॉन्फिडेंस में थी और जांच में समानों का वीडियो ग्राफी हो रही थी, आसपास लोगों ने भी इस नजारा में शामिल भीड़ जमा हुई हर लोग उसे एक झलक देखने और वीडियो ग्राफी बनाने को लेकर उतावला दिख रहे थे दो सूटकेस खोले गए उसमें ब्रांडेड शराब की बोतल निकाली गई, इसके बावजूद नेहा एसी फर्स्ट में बिना टिकट यात्रा कर रही थी, हालांकि आरपीएफ को बताई गई ऐसी फर्स्ट क्लास की सीट उसके जीजा ईशान के नाम से बुक था ,लेकिन उसके जीजा ईशान के पास भी टिकट नहीं था
आरपीएफ की टीम ने पूछताछ और कानूनी कार्रवाई करते हुए नेहा और ईशान को जीआरपी के हवाले कर दिया
शादी समारोह में पूछताछ में शराब लाने की बात कबूल की
मॉडल और खूबसूरत दिखने वाली नेहा ने ब्रांडेड शराब की खेप एक शादी समारोह में ले आने की बात कबूल की है ,यह शराब हरियाणा से अपने जीजा ईशान के साथ शराब खरीद कर ले जा रही थी, हालांकि पुलिस को उसके बयान पर भरोसा तो नहीं हुआ है ,लेकिन हर एंगल के साथ बिहार में शराबबंदी की शराब की डिलीवरी के उद्देश्य से जांच की जा रही है, इसके लिए जीआरपी पुलिस शराब के डिलीवरी देने के उद्देश्य पूरे मामले पर जांच कर रही है, जीआरपी की एसआइटी की टीम ने जीजा साली के मोबाइल टावर का लोकेशन खंगालने का काम के रही है , अभी कहां जा रहा है कि अब हाई प्रोफाइल मामला है, इसमें राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त हो सकता है, ऐसे लोगों के खिलाफ जांच की जा रही है
नेहा की बहन और पिता भी जेल जा चुके हैं
शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार नेहा के पिता पहले खेती-बाड़ी का काम करते थे बाद में शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुके हैं , आशंका जताई जा रही है पिता के जेल जाने के बाद नेहा की बड़ी बहन निशु झा ने शराब के तस्करी का नेटवर्क को संभाला था बदकिस्मती से निशु झा को भी दरभंगा जिला के उत्पाद विभाग ने पिछले साल 30 नवंबर 2025 को 21 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार का जेल भेजा था, नेहा चार बहनों में सबसे छोटी बहन बताई जाती है, बड़ी बहन अंशु झा की शादी हरियाणा के रहने वाले ईशान कुमार से हुई थी, वहीं दूसरी बार निशु झा ने शराब के मामले में जेल जा चुकी है, जबकि तीसरी बहन अंजू झा दरभंगा के एक डायग्नोस्टिक्स केंद्र में काम करती है, नेहा के दो भाई है, छोटा वाला गांव में रहकर मैट्रिक की पढ़ाई कर रहा है, बड़ा वाला भाई इंटर पास करने के बाद सिंघिया गांव में नीट की तैयारी कर रहा था, नीट में उसे सफलता नहीं मिली तो वह नशे का शिकार हो गया और उसका इलाज नशा मुक्ति केंद्र में चल रहा है, नेहा ने स्नातक की पढ़ाई दरभंगा के के के इस कॉलेज से की थी
नेहा के साथ 25 का संजोग भी परिवार के लिए भारी पड़ा जब नेहा की बड़ी बहन निशु झा 25 वर्ष की हुई थी तब 30 नवंबर 2025 को 21 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार हो गई, अब नेहा 25 वर्ष की हुई तो 75 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार होकर जेल जा चुकी है, यह संजोग है या अंक गणित का फिर इसको लेकर भी सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया हो रही है, कुल मिलाकर जो भी हो लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिला के लिए बनाए गए शराबबंदी वाले इस कानून के साथ खिलवाड़ करने का काम यह दो बहनों ने मिलकर कर रही थी, जिसमें जीजा भी अब सलाखों के पीछे है,
चर्चा सोशल मीडिया और गांव के गलियारों शहर के चौक चैराहो पर इस बात की चिंता होने लगी है कि 2016 में ही पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने जीविका दीदी और महिलाओं के कहने पर पूर्णतह बिहार में शराबबंदी लागू की थी, बिहार में शराब बेचना पीना और पिलाना कानूनन अपराध है, लेकिन गांव के गलियारों शहर के चौक चौराहा पर शराब माफियाओं के डर और दहशत से लोगों में चिंता और चर्चा इस बात को लेकर बना हुआ है कि लगातार शराब माफियाओ को कानून को ताक पर रखकर नियमों की धज्जियां उड़ाना वो अपना अधिकार समझते हैं, सरकार ने और विभाग ने जो टोल फ्री नंबर जारी किया है, इसकी सूचना देने पर लोगों की जानकारियां लीक हो जाती है और लगातार शराब माफिया ऐसे लोगों पर हत्या से लेकर कई बार जानलेवा हमला और घटनाएं कर चुका है, लोग अब टोल फ्री पर किसी भी तरह की जानकारियां देने से इनकार करते हैं, लोगों ने कहा की बिहार में शराबबंदी से पहले दूसरे राज्यों में भी गुजरात सहित अन्य राज्यों में वह नियम लागू है कि सड़कों पर पकराने पर जुर्माने कर या एफआईआर दर्ज होती है, इस तरह का नियम बिहार में भी अगर लागू हो जाता तो बिहार में शराब माफिया का तांडव चल रहा है वह बंद हो जाएगा , और लोग चैन की निंद्रा में रह पाते



