मुजफ्फरपुर- 27 अक्टूबर को निःशुल्क कैंसर जाँच शिविर का होगा आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष तिवारी!

आज अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन एवम मुज़्ज़फरपुर आई हॉस्पिटल द्वारा 27 अक्टूबर 2023(शुक्रवार) को आयोजित होने वाली वृहत निःशुल्क कैंसर जांच शिविर के आयोजन हेतु एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के आयोजन किया गया ।
जिसमे ललिता सिंघानिया अध्यक्षा ने मीडिया को बताया कि सम्मेलन द्वारा पूर्व में भी 2 बार आयोजन किया जा चुका है।इस बार इस शिविर का आयोजन मुज़्ज़फरपुर आईं हॉस्पिटल परिसर में होने जा रहा है।यह शिविर होमी भामा कैंसर हॉस्पिटल एवम रिसर्च सेंटर के सफल डॉक्टरों द्वारा किया जाएगा।ओरल कैंसर,सर्वाइकल कैंसर,ब्रैस्ट कैंसर की जांच शिविर में की जाएगी।शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगो मे कैंसर के प्रति जागरूक करना है।अक्सर देखा गया है कि प्रारंभिक स्टेज में लोगो द्वारा इसे नजर अंदाज किया जाता है,बाद में यह तीसरे स्टेज पर पहुचने में मरीज की जान भी चली जाती है।इस शिविर के माध्यम से आई कैंसर पर भी जागरूकता फैलाया जाएगा।अर्चना बंका सचिव,संयोजक उर्मिला बंका, श्री राज कुमार केडिया(अध्यक्ष मुज़फ़्फ़रपुर eye हॉस्पिटल),श्री ललित केजरीवाल(उपाध्यक्ष),श्री दिलीप जालान(सचिव),दिलीप तुलस्यान, मधु पंसारी,स्वेता हिसारिया,श्याम सुंदर भरतिया,नीतू केजरीवाल,रमेश केजरीवाल,प्रेम गुप्ता इत्यादि कई लोग मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment