विजयादशमी के दिन गोली मारकर अपराधियों ने की युवक की हत्या!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

विजयादशमी के दिन मकरीखोह गांव के पास गोली मारकर अपराधियों ने किया युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

कैमूर। एक युवक को अपराधियों ने मंगलवार विजयदशमी के दिन गोली मारकर हत्या कर दिया। यह घटना कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के मकरीखोह गांव के पास भगवानपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी स्वर्गीय श्रीव पूजन यादव का 40 वर्षीय पुत्र शिवमुनि यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इससे पहले घटना की जानकारी मिलने के बाद भगवानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल ले जाया गया। भभुआ सदर अस्पताल में गोली लगने से घायल युवक को प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। जिसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए परिजन ट्रामा सेंटर ले गये। जहां घायल युवक का इलाज के क्रम मौत हो गयी। युवक के मौत के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इधर पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गयी है। भगवानपुर थानेदार अनिल कुमार मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

Join us on:

Leave a Comment