बेगूसराय-बखरी में रावण दहन के दौरान उमड़े हजारों लोग, सांसद राकेश सिन्हा बोले अपने अंदर के बुराई को मारें!

SHARE:

रिपोर्ट – प्रशांत कुमार/नेहा कुमारी

बेगूसराय में विजयदशमी के मौके पर रावण वध के साथ दूर्गा पूजा मेला अपनी शबाब पर शहर से लेकर ग्रामीण इलाके में देखा जा रहा है। बेगूसराय के बखरी प्रखंड के प्रसिद्ध शक्तिपीठ के रूप में श्री वैष्णवी माता दुर्गा मंदिर के सामने बने मैदान में 50 फीट से अधिक लम्बा रावण का प्रतिमा बनाया गया जिसमें 30 हजार रूपया से अधिक का पटाका लगाए गए उसके बाद रावण वध का कार्यक्रम आयोजन किया गया रावण वध आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में राजसभा सांसद राकेश सिन्हा , अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी कुमार सौरभ, डीएसपी चंदन कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद वर्मा, समेत कई क्षेत्र के गण्यवान लोग उपस्थित थे रावण वध कार्यक्रम का संचालन भाजपा युवा नेता नीरज नवीन कर रहे थे। रावण वध आयोजन के मौके पर आए हुए अतिथियों को माता का चुनरी और प्रसाद देकर सम्मानित किया। रावण वध कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि बखरी अनुमंडल के लोग ने मुझे बहुत कर्ज दिया है उस कर्ज को मैं अपने हिसाब से ब्याज सहित उतार दूंगा और असत्य पर सत्य की विजय होती है। इस लिए रावण को वध किया जाता है। रावण दुनिया के सबसे शक्तिशाली पुरुष थे उनके इतना पूरे धरती पर कोई विद्वान नहीं थे फिर भी लोग इसे वध करते हैं क्यों इसलिए कि रावण का विचार उत्तम नहीं था इसलिए हम लोग रावण वध करते हैं। श्री वैष्णवी दुर्गा मंदिर पूजा समिति अपने 33 वाॅ वर्षगांठ दशहरा के रूप में नवरात्र विजयदशमी के रूप में मनाया आप इस तस्वीर में साफ देख सकते हैं कि किस तरह से 50 फीट लंबे रावण का प्रतिमा को दहन किया जा रहा है रावण दहन मौके पर इलाके में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई और रावण दहन का लुफ्त ले रहे थे इस मौके पर श्री वैश्णवी दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष रामचंद्र केसरी, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, सचिव सुरेंद्र राय, दिलीप चौरसिया, अभिमन्यु केसरी, दीनबंधु कुशवाहा, नीरज नवीन, अरुण केसरी,केदार केसरी, मनोहर केसरी, वरिष्ठ सदस्य कमलेश कंचन गणनावां लोग उपस्थित थे!

डेस्क बाइट :- राकेश सिन्हा

Join us on:

Leave a Comment