रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार
: मानपुर थाना क्षेत्र इलाके के सरबहदी गांव में लकड़ी पर खाना बनाने के दौरान पास में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। दरअसल गोरेलाल राउत की पत्नी पूनम देवी रोजाना की तरह अपने घर में खाना पका रही थी। इसी दौरान पास में रखे गैस सिलेंडर में पूर्व से रिसाव हो रहा था। जिसमें अचानक आग लग गई। आग लगते ही सिलेंडर काफी तेजी से जलने लगा। सिलेंडर में आग लगने के बाद आग बुझाने के क्रम में नीतू कुमारी गोरेलाल राऊत और उनकी पत्नी पूनम देवी झुलस गई। जिसे बिहार शरीफ का अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कर गया है।
बाइट। गोरे लाल राउत पति
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




