कैमूर – हाटा बाजार में मां दुर्गा को चढ़ता है छप्पन भोग!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत हाटा के केशव नगर मे नवरात्रि में प्रतिमा स्थापित कर मां दुर्गा की पूजा अर्चना के दौरान प्रतिदिन 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया जाता है। कैमूर में यही एक ऐसा स्थल है जहां नवरात्रि के पूरे नौ दिन 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया जाता है। वहीं पूजा कमेटी के सदस्यों ने बताया कि 17 वर्ष पूर्व केशव नगर हाटा में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना प्रारंभ हुई थी जो अभी तक निरंतर है। पूरे नवरात्रि सुबह और शाम मां दुर्गा की भव्य आरती होती हैं। खासकर शाम के वक्त महाआरती में हजारों की संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होते हैं और मां का प्रसाद प्राप्त कर आशीर्वाद लेते हैं। अगर पूरे हाटा नगर पंचायत की बात की जाए तो यहां मात्र चार स्थलों पर ही माता की प्रतिमा स्थापित की जाती है। जिसमें प्रथम सार्वजनिक रूप से राम जानकी नगर में सामूहिक पूजा होती है। जबकि दूसरा व्यापारी संघ के माध्यम से माता की पूजा अर्चना की जाती है। जिसमें नगर पंचायत हाटा के चेयर मैन रमेश कुमार जायसवाल का विशेष सहयोग होता है। तीसरा व्यापारिक संघ के द्वारा ही सतौना गेट के समीप मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना होती है जबकि चौथा केशव नगर में मां की प्रतिमा स्थापित का पूजा अर्चना होती है। जहां पर 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया जाता है। जहां पर हजारों श्रद्धालु पूजा पंडाल में मां की आरती में शामिल होते हैं और 56 भोग का प्रसाद ग्रहण करते हैं।

Join us on:

Leave a Comment