कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। दशहरा त्योहार में पूजा पंडाल व जुलूस के दौरान डीजे के उपयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। वहीं डीजे का उपयोग करते हुए पाये जाने पर तत्काल लाइसेंस को रद्द कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। इसको लेकर जिला प्रशासन कैमूर ने निर्देश जारी करते हुए अनुपालन करने की बात कही है। जारी निर्देश में बताया गया कि पूरे जुलूस के दौरान किसी प्रकार का हथियार पूर्णत: वर्जित रहेगा। पंडाल के अंदर एवं पंडाल के चारों ओर सीसीटीवी कवरेज लाइसेंसधारी के द्वारा किया जायेगा। पंडाल के अंदर अग्निशामक यंत्र की व्यवस्था लाइसेंसधारी के द्वारा किया जायेगा। पंडाल के अंदर एवं लगभग सौ मीटर के इलाके में पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम की व्यवस्था की जायेगी। वहीं पंडाल में एक मिनी नियंत्रित कक्षा स्थापित करेंगे जहां से सीसीटीवी फुटेज की मॉनीटरिंग व पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम कार्यरत रहेगा।




