कटिहार :- चोरी की 22 बाइक के साथ 22 बदमाश को एसपी जितेंद्र कुमार की टीम ने किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट :- उज्जवल प्रिंस

कटिहार पुलिस को मिली एक बहुत बड़ी सफलता पुलिस ने एक साथ 22 अपराधियों को गिरफ़्तार किया है सभी अपराधी के पास से कुल पुलिस ने कुल 22 बाइक बरामद की गई है जो अलग-अलग जगहों से पूर्व में चोरी की गई थी ये सभी बाइक कटिहार जिला के साथ साथ पूर्णिया, भागलपुर से भी चोरी की गई है । बिहार में कटिहार पुलिस की अबतक की सबसे बड़ी सफलता है जहां एक साथ 22 अपराधी के साथ 22 चोरी की गई बाइक बरामद की गई है ।

कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि एक साथ 22 बाइक और 22 अपराधी को गिरफ़्तार करना एक बड़ी चुनौती थी जिसे कटिहार पुलिस ने एक साथ बरामद किया है , ये सभी अपराधी इन बाइक का इस्तेमाल चोरी और छिनताई में प्रयोग करते थे । पिछले कई महीनों से आस पास के जिलों में बाइक चोरी की घटना काफ़ी बढ़ी थी जिससे लोग काफ़ी परेशान थे।

BYTE— जितेंद्र कुमार
( कटिहार , एसपी )

Join us on:

Leave a Comment