रिपोर्ट :- अमित कुमार
राजधानी पटना से बड़ी खबर है। पटना के एक होटल के कमरे में महिला की निर्मम हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद होटलकर्मियों में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेशन के पास एक निजी होटल के कमरा नं 303 की घटना बताई जा रही है। जानकारी अनुसार इस कमरे में युवक के साथ एक युवती भी आई थी। पुलिस ने CCTV चेक किया है जिसमें युवक को देखा गया है। युवक का नाम गजेंद्र बताया जा रहा है। मृतिका युवक से होटल में मिलने शुक्रवार को आई थी। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। बताया जा रहा कि युवती की हत्या देसी कट्टे से सर में गोली मारकर की गई है। फिलहाल घटना की असली वजह क्या हैं यह जांच की विषय है।
बाइट – कृष्ण मुरारी प्रसाद डीएसपी,




