रिपोर्ट :- पंकज कुमार!
– बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब का खेल जारी है। पुलिस के लाख कोशिश के वावजूद भी तस्कर तस्करी करने से बाज नही आ रहे है। शराब तस्करी को लेकर तस्कर नए-नए हथकंडे अपना रहे है। ताजा मामला जहानाबाद का है जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डाक पार्सल वाहन से 996 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया तस्कर बख्तियारपुर के मंतोष कुमार बताया जाता है। मामला हुलासगंज थाना क्षेत्र के बत्तीसमाइल चौक के पास की है। जहां डाक पार्सल वाहन में तहखाना बनाकर शराब की तस्करी की जा रही थी। दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डाक पार्सल वाहन में छुपाकर तस्करी के लिए शराब की खेप लायी जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बत्तीसमाइल चौक के पास इस्लामपुरा-गया सड़क मार्ग पर बैरिकेडिंग कर वाहन चेकिंग लगाया। चैकिंग के दौरान डाक पार्सल वाहन को पकड़ा गया और उसे जप्त कर थाना लाया गया। जहां तलाशी के क्रम में डाक पार्सल वाहन में बने तहखाना से भारी मात्रा में शराब की बरामद की गई। काउंटिंग की गई तो 996 बोतल विदेशी शराब पाया गया। पकड़े गए तस्कर से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस इस मामले को लेकर जानकारी जुटाने में लगी है। बताया जाता है कि यह शराब की खेप झारखंड के रांची से बख्तियारपुर ले जाया जा रहा था। पुलिस अब इस शराब तस्करी के खेल में कौन लोग शामिल हैं इसकी जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
Byte – राजीव कुमार सिंह, एसडीपीओ,जहानाबाद





