रिपोर्ट: अरविंद कुमार!

मोतिहारी। तस्वीर मोतिहारी कि है जहाँ जिलें के छौड़ादानो प्रखंड के कई पंचायतो में एकाएक उस वक्क्त बाढ़ का पानी तांडव मचाना शुरू किया जब रात में महिलाएं खाना बना रही थी और दिन भर के मजदूरी से थके हारे लोगो अपने आगे भोजन का इंतेजार कर रहे थे तभी बाढ़ का पानी लोगो के घर में घुस गया और चूल्हा चौका सब डूब गया । पानी से घिरे लोग उस चावल को दिखा रहे है जिसे बनाने के लिए रात में रखा गया था ।अब इस भटनहिया पंचायत के लोग पानी में डूबे अपने आशियाने से बेघर होकर ऊंचे स्थान पर निकल पड़े है ।

माथे पर गैस का सिलेंडर , और बच्चे हाथ में बर्तन लिए पानी से बहार निकल रहे है ।हलाकि अपने इस बेवसी के के साथ साथ लोगो को अपने पशुओं को भी बचाने कि चिंता है जिसे गोद में लेकर लोग पानी से बाहर निकाल रहे हैं ।
बाढ़ के इस त्रासदी के बीच सरकारी व्यवस्था नग्न है । किसी को कोई सुविधा अभी मयसर नहीं हुआ है ।
हलाकि इन सब के बीच यहाँ के स्थानीय मुखिया लोगो के सहायता के लिए आगे दिखे और मुखिया ने भी कहाँ की अंचलाधिकारी तो आये पर बाहर से ही घूम कर निकलते बने । हलाकि वे खुद यथा संभव सहायता की बात कह रहे है ।




