पूर्व मंत्री श्री रामधनी सिंह के निधन पर बसपा प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने जताया शोक

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पूर्व मंत्री श्री रामधनी सिंह के निधन पर बसपा प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने जताया शोक
कहा – हमने अपने अभिभावक को खोया

पटना : आज सुबह पूर्व मंत्री श्री रामधनी सिंह जी का निधन एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। पिछले कई दिनों से वे बीमार चल रहे थे। उनके निधन की सूचना के बाद बसपा प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने अस्पताल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके पुत्र उदय प्रताप सिंह एवं परिवार के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि हमने अपने अभिभावक को खोया है, जो हमारे लिए निजी क्षति है। रामधनी बाबू की पहचान उनके महान सामाजिक कार्यों के लिए रही है। उन्होंने लगभग आधे दर्जन से भी ज्यादा हाईस्कूल खुलवाया, कॉलेज बनवाया, पुस्तकालय बनवाया, समाज के न्याय के लिए कई बार लाठिया खाई, जेल गए।

अनिल कुमार ने कहा कि वे एक ऐसे जिम्मेदार राजनेता थे जो अपने सामाजिक कार्य के लिए जाने जाते थे और हमेशा जाने जायेंगे। उनके सामाजिक कार्य को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। आज पूरे बिहार के लिए और खासकर शाहाबाद क्षेत्र के जनता के लिए बहुत दुखद दिन है और अपूरणीय क्षति है। मौके पर बसपा प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार के साथ केंद्रीय प्रदेश प्रभारी लाल जी मेधानकर और सुरेश राव, प्रदेश महासचिव संजय कुमार मंडल, प्रदेश सचिव विनोद पटेल के साथ साथ बहुजन समाज पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment