एस एन श्याम/ अनमोल कुमार
पटना नगर निगम के लापरवाह और नक्कारे कर्मचारियों अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भुगतना पड़ा ।इधर पटना के मनेर में गंगा नदी में बालू नदी एक नाव के पलट जाने से दर्जनों लोगों के डूबने की आशंका है। देर रात हुई इस घटना के बाद से कई लोग अभी भी लापता है।
सोमवार की देर रात तेज आंधी और पानी के कारण राजधानी में जहां-तहां पेट टूट के गिर गए।पेड़ों के गिरने से कई मकानों के ध्वस्त होने की भी खबर है ।बताते हैं कि मुख्य सचिवालय स्थित मार्ग पर देर रात एक पेड़ टूट कर गिर गया ।वन विभाग और नगर निगम के कर्मचारी सुबह के 9:00 बजे तक ना तो उसे पेड़ को हटाया और नहीं मार्ग को चालू कराया। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सचिवालय स्थित अपने कार्यालय के लिए निकले सचिवालय के नजदीक पहुंचते ही मुख्यमंत्री का कारकेट पेड़ के अवरोध के कारण रुक गया और मुख्यमंत्री पैदल ही अपने कार्यालय की ओर बढ़ गए ।
इस घटना को लेकर पटना जिला प्रशासन में अफरा तफ़री मच गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी गुस्से में दिखाई पड़ रहे थे ।इस घटना के बाद वन विभाग और नगर निगम के कर्मचारियों में वहां पहुंचे और पेड़ को हटाया।
राजधानी पटना से सटे मनेर के गौरैया स्थान के पास देर रात गंगा नदी में बालू नदी एक नाव बीच गंगा में समा गई ।आधिकारिक जानकारी के अनुसार तेज आंधी और हवा के कारण बालू नदी नाव गंगा के पानी में बैठ गया ।नाव पर दर्जन भर से ज्यादा लोग सवार थे। घटना की जानकारी मिलते हैं स्थानीय थाना पुलिस सहित एनडीआरएफ और एस डी आर एफ की टीम वहां पहुंचकर खोज हम बचाव के कार्य में लग गई ।कुछ लोग लोग तैर कर बाहर निकले हैं लेकिन अधिकांश लोग अभी भी लापता बताए जाते हैं।




