रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा
लखीसराय।बड़हिया थाना में परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर बड़हिया नगर व प्रखंड के 25 दुर्गा पंडाल के सदस्यों एवं प्रबुद्धजन के अलावे विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।इस मौके पर बीडीओ प्रतीक कुमार, सीओ दीपक कुमार व थानाध्यक्ष चन्दन कुमार ने सभी पूजा समितियों को जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देश की जानकारी दी।साथ हीं पूजा समिति को नियमों का पालन करते हुए दुर्गा पूजा का आयोजन करने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पूजा के दौरान किसी भी हाल में डीजे नहीं बजाने की अनुमति दी गई है,पूजा समिति के लोग 25 अक्टूबर को सभी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन करेंगे।साथ ही सभी दुर्गा मंदिर व चौक चौराहे पर शरारती तत्वों पर विशेष निगरानी रखने के लिए पुलिसबल की तैनाती की जाएगी। पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का सख्त निर्देश दिया गया है।साथ ही पूजा समिति के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजित नही करने का निर्देश दिया गया। दुर्गा पूज शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए कई निर्देश दिए की लोगों से आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गापूजा मनाने और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सहयोग की अपील की।





