बेगूसराय – सरेशाम बेखौफ़ बदमाशों ने युवती को मारी गोली!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में सरेशाम बेखौफ अपराधियो ने एक युवती को गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया है। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के सरोंजा गांव स्थित चौधरी टोला वार्ड 6 की घटना। घायल युवती की पहचान उमेश पासवान का 18 वर्षीय पुत्री बंदना कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मंगवार की शाम वंदना घर से निकल रही थी तभी लाइट कट गया। इसी दौरान अपराधियो ने वंदना को गोली मारकर फरार हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले तब तक अपराधी फरार हो गया। घायल वंदना को सदर अस्पताल बेगुसराय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। गोली युवती की बाएं हाथ के बाजु में लगी है और अंदर ही फंस गया था। फिलहाल घायल लड़की का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही वीरपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पंहुच कर मामले की जांच पड़ताल की है। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है ‌। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हुआ है की लड़की को बदमाशों ने गोली क्यों मारी है यह जांच के बाद यह स्पष्ट होगा। हालांकि पीड़ित के परिजनों ने किसी से कोई दुश्मनी या विवाद की बात से इनकार किया है।
बाईट- परिजन
बाईट- घायल

Join us on:

Leave a Comment