रिपोर्ट – अमित कुमार
लोकेशन: पटना
–बिहार विधान परिषद में मनोनीत सदस्य प्रोफेसर राजवर्धन आजाद ने आज शपथ लिया, बिहार विधान परिषद में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ,सभापति देवेश चंद्र ठाकुर समेत बिहार सरकार के कई मंत्री शामिल हुए । शपथ ग्रहण समारोह से निकलने के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बयान देते हुए कहा की अगर बिहार सरकार के द्वारा जारी किए गए जातीय गणना के आंकड़े पर बीजेपी को भरोसा नहीं है तो प्रधानमंत्री से कहकर देश में ही जातीय जनगणना करा लेना चाहिए लेकिन ऐसा होने वाला है नहीं क्योंकि बीजेपी के जो प्रधानमंत्री है या फिर भारत सरकार में बैठे लोग हैं वो चाहते ही नहीं है कि देश में जातीय जनगणना हो। तेजस्वी यादव ने कहा हम इस पर ध्यान नहीं देते हैं कि कौन क्या चाहता है और क्या करेगा , हमारी सरकार जनता की सेवा के लिए काम करती है, हम तो पूछ रहे हैं भाजपा के लोगों से की एक राज्य बता दीजिए जहां लाखों की तादाद में बहालिया निकल रही है, अब भाजपा को भी लगता है कि जो बिहार में महागठबंधन है इसका कोई मुकाबला है ही नहीं ,चाहे प्रधानमंत्री या फिर अमित शाह 365 दिन भी बिहार में रहेंगे तो महागठबंधन का मुकाबला नहीं कर सकते है। वहीं भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे के द्वारा लगाए गए आप को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा जो सवाल पूछ रहे हैं जो सच बोल रहे हैं उन पर कार्यवाही की जा रही है, एक खास है देश के जिसकी वजह से बीजेपी पार्टी चलती है उसके बचाव के लिए भाजपा के सांसद क्या-क्या करते हैं और नहीं करते हैं हर एक राजनेता पॉलिटिशियन उनके बारे में जानता है, महुआ मित्रा पढ़ी-लिखी महिला है, जिस कॉलेज से पढ़ी है उस कॉलेज में एडमिशन मिलना बहुत मुश्किल होता है तो उनकी काबिलियत पर तो हम सवाल उठा ही नहीं सकते हैं, जो लोग ऐसा कर रहे हैं वह पार्लियामेंट का गुस्सा निकाल रहे हैं, चरित्र हनन करना बदनाम करना यह बीजेपी का पुराना मॉडल रहा है। वही सीट शेयरिंग को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा आप लोगों के कयास का बाजार भी चालू रहना चाहिए, सारी बातें पहले आ जाएंगे तो आप लोग बाकी दिन क्या दिखाएगा, सेट सेलिंग को लेकर बिहार में कहीं कोई कठिनाई नहीं है , जब विधानसभा में 2015 में जब ज्यादा सीट थी तब बड़े आसानी से कर लिया गया तो यहां तो 40 सीट है, दिक्कत तो वहां होगा जो लोग कूद कूद कर गए हैं या फिर जिनको ले जाया गया है वहां कौन किसको क्या करेगा आप लोगों को पहले उसे पर बात करना चाहिए। वही गिरिराज सिंह के द्वारा दिए गए बयान को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा उनकी बातों को हम लोगों को वैल्यू नहीं देना चाहिए , उनकी बातें प्रधानमंत्री को खुश करने की होती है , अभी बातें चल रही है भाजपा में की दो टाइम से ज्यादा किसी को मौका नहीं मिलेगा तो इस फेर में कई नेता है जो चाह रहे हैं की तीसरी बार भी टिकट मिल जाए। वही लालू यादव की जमानत रद्द करने के लिए सीबीआई ने मूव किया है और सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने वाली है इसको लेकर तेजस्वी यादव ने कहा यह कोई पहली बार है कितने आरोपी रहे हैं फॉरेस्ट स्कैम में तब कही याद नहीं आया लेकिन लालू जी के लिए ही वह कैंसिल कराने गए हैं, कैंसिल कराने गए हैं तो पिटीशन में दम तो होना चाहिए ना, हम लोग कोर्ट में अपने पक्ष को रखेंगे और न्यायालय पर हम लोगों को पूरा भरोसा है, मेरा कैंसिल करने नहीं गया था क्या जब हम डिप्टी सीएम बने थे उसके कुछ ही दिन के बाद जब रेट पड़ा था हमने असलियत मॉल के बारे में उजागर किया था और चैलेंज किया था उसे वक्त मेरा बेल कैंसिलेशन के लिए भी सीबीआई गया था। वहीं विदेश जाने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा ऑफिशियल टूर है , टूरिज्म को लेकर के क्योंकि बिहार महात्मा बुद्ध की धरती है इसको लेकर पर्यटन को और बढ़ावा देने के लिए जा रहे है।
बाइट: तेजस्वी यादव, डिप्टी सीएम, बिहार
वही शपथ लेने के बाद एमएलसी राज्यवर्धन ने बयान देते हुए कहा मुझे बहुत खुशी है और खुशी इस बात की है कि इसी सदन में मेरे पिताजी भी सदस्य थे तो उसका गौरव मुझे प्राप्त हुआ इसके लिए धन्यवाद देता हूं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को, मैं इस जिम्मेदारी को ईमानदारी से और सच्ची भावना से और बिना किसी भेदभाव से सेवा करूंगा।
बाइट: प्रोफेसर राजवर्धन , एमएलसी




