बेगुसराय– प्रसिद्ध अखबार हॉकर सुधाकर झा के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

SHARE:

नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर

बेगूसराय बखरी अनुमंडल के समाचार पत्रों को साईकिल से जन जन तक पहुंचाने वाले अखबार के हॉकर सुधाकर झा का बीती रात निधन हो गया। 80 वर्षीय सुधाकर झा बीते छह दशक से बखरी बाजार सहित सम्पूर्ण इलाके में विभिन्न समाचार पत्रों का वितरण करते व करवाते रहे हैं। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने यहां की तीन पीढ़ियों को अखवार पढ़ाया है। वे जिले के सर्वाधिक पुराने व प्रमुख एजेंट थे। आज भी उनका परिवार अपने पिता की परम्परा का निर्वहन कर रहा है। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में अखबार के पाठकों, पत्रकारों, बुद्धिजीवियों, राजनीतिक समाजिक कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। इधर बखरी अनुमंडल पत्रकार संघ ने भी सुधाकर झा के निधन पर शोक जताया है । इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष दिलीप केशरी, पूर्व मुखिया मधुसूदन महतो, पूर्व पंसस पंकज पासवान, उपमुखिया अजीत महतो, जिला पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कर्ण,अनुमंडल अध्यक्ष सुमन झा, उमर खान, राजेश अग्रवाल, विकास वर्मा, प्रशांत सोनी,अमरनाथ ठाकुर,गौरव कुमार, विकास मिश्रा,रंजीत अनारी,अमित पोद्दार,चन्द्रकिशोर पासवान, नेहा कुमारी आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Join us on:

Leave a Comment