नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर
बेगूसराय बखरी पुलिस ने अबैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विकास कुमार राय ने बताया कि सलौना गांव निवासी हरिनारायण मुखिया के पुत्र लालो मुखिया को दो लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस के कार्रवाई से शराब कारोबारी में हड़कंप देखा गया। वही बखरी पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विकास कुमार राय ने बताया कि सलौना निवासी रामनारायण उर्फ टैसकी पासवान के पुत्र राजाराम पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।




