कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। शनिवार को शांतिपूर्ण एवं सद्भावना पूर्ण दुर्गा पूजा के आयोजन के मद्देनजर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई एवं निम्नलिखित निर्देश दिए गए। बैठक में डीएम व एसपी ने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान जुलूस में प्लाउडस्पीकर पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। जुलूस में घातक हथियारों शस्त्र प्रदर्शन प्रतिबंधित है। डीएम व एसपी ने बैठक में निर्देश दिया गया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर निकलने वाले जुलूस एवं अन्य प्रकार के अवसरों पर वीडियोग्राफी करवाई जाए ताकि असामाजिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जा सके। बैठक में सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह को बल देने वाले असामाजिक तत्वों को अभी से ही चिन्हित करने का निर्देश दिया गया।निर्देश दिया गया कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से सामाजिक सौहार्द में खलल डालने वाले असामाजिक तत्वों को के विरुद्ध कठोर विधि सम्मत कठोर कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज करना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष, शांति समिति के एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।




