पिता का श्राद्ध पूरी होने से पहले बेटे की उठ गई अर्थी, नदी में डूबकर साला बहनोई की मौत!

SHARE:

रिपोर्ट :- मनोज कुमार!

पिता की श्राद्ध पूरी होने की पहले बेटे की उठ गई अर्थी, ब्रह्मभोज की सुबह पीपल में पानी देने के दौरान नदी में डूबने से साला बहनोई की हुई मौत,
मृतात्मा की शांति के लिए ब्रह्मभोज की सुबह पीपल में पानी देने के लिए बेटे सहित ग्रामीण जुटे थे नदी के किनारे।
फोटो
एक बेटे ने पिता की मृतात्मा के लिए ब्रह्म भोज की सुबह पीपल की पेड़ में पानी देने के लिए नदी की किनारे बेटे सहित अन्य ग्रामीण जुटे थे लेकिन रस्म की पहले मृतक के बेटे सुधीर महतो तथा उनका साला कमलेश कुशवाहा नदी में स्नान करने गया लेकिन वापस नहीं लौटा.जानकारी के अनुसार कादिरगंज ओपी क्षेत्र के पौरा गांव निवासी बद्री महतो की मृत्यु हो गई थी जिसकी बरखी के दिन गांव की बाहर पीपल पेड़ में पानी देने के लिए जुटे थे.रस्म शुरू होने की पहले बेटे सुधीर महतो साथ में कमलेश कुशवाहा नहाने गया था इसी बीच सकरी नदी में गहरे गड्ढे में पैर फिसल जाने से सुधीर डूबने लगा बहनोई को बचाने के लिए साला उस गहरे गड्ढे में कूद गया लेकिन एक दूसरे को बचाने की चक्कर में एक एक कर साला बहनोई डूब गए. डूबने की खबर मिलते ही गांव में हाहाकार मंच गया.कोई भी ग्रामीण गड्डे में कूदने को तैयार नहीं हो रहा था तब कही एक ग्रामीण धर्मेंद्र चौधरी आखिर पानी में कूद कर एक एक कर गहरे पानी से निकाला है,सूचना बाद मौके से सदर प्रखंड की बीडीओ अंजनी कुमार तथा थानाध्यक्ष नीरज कुमार पहुंचकर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है.थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया है कि मृतक की पहचान पौरा गांव निवासी बद्री महतो के पुत्र सुधीर महतो तथा नरहट थाना क्षेत्र के बेरोटा गांव निवासी सुखदेव महतो के पुत्र कमलेश कुशवाहा के रूप में हुआ है दोनो मृतक की उम्र लगभग 35=36 बताया जाता है दोनो रिश्ते में साला बहनोई है,सुधीर की पिता बद्री महतो को श्रद्ध में शामिल होने आया था जिसका बरखी की दिन पीपल में पानी देने के लिए रिश्तेदार तथा ग्रामीण जुटे थे,मौके पर बीडीओ अंजनी कुमार अंचलाधिकार की प्रभार में राजस्व पदाधिकारी सुरभि सुमन सहित राजद के नेता सरवन कुशवाहा घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम में भेजा है.बीडीओ अंजनी कुमार ने कहां है की आपदा की तहत मृतक को 4=4 लाख रुपए की अनुशंसा की जाएगी।
ग्रामीणों में आक्रोश
आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया है कि अवैध बालू खनन को लेकर 20 फीट गहरे गड्डे हो जाने की कारण मौत की कारण बना है,सकरी नदी में पोकलेन की सहारे बालू खनन के दौरान जगह जगह काफी गड्डे कर दिया गया है जिससे आए दिन घटना हो रही है गौरतलब है कि पिछले 15 दिन में पानी डूबने से करीब 20 छोटे बड़े व्यक्ति की जाने जा चूंकि है कम पानी पड़ने के बाबजूद जिले मौत की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है प्रशासन भी सकते में है।

Join us on:

Leave a Comment