कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। ननिहाल में आये पांच साल के बच्चे को घर जाने के दौरान बस ने रौंद दिया और इस घटना में बच्चे की मौत हो गयी। यह घटना कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र की बताई जाती है। दुर्गावती थाना क्षेत्र सारंगपुर गांव के निकट तेज रफ्तार सिटी राइड बस की चपेट में आने से सारंगपुर गांव निवासी रामाश्रय बिंद के रिश्ते में लगने वाले नाती व भभुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत शहेदरा गांव निवासी सूरज बिंद का पुत्र प्रीतम कुमार की मौत हो गईं। यह दुर्घटना देख स्थानीय गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया। इस दौरान घटनास्थल से पांच किलोमीटर पूरब एव पश्चिम दोनों तरफ सिक्स लेन वाली हाईवे और दोनों सर्विस लेन पूरी तरीके से जाम हो गया। घटना के बाद सड़क जाम की सूचना मिलते ही दुर्गावती थाने के पुलिस मौके पर पहुंची और इस दौरान सड़क जाम कर रहे आक्रोषितों को पुलिस द्वारा काफी समझाया बुझाया गया। इसके बाद भी लोगों ने सड़क जाम नहीं हटाया। गुस्साई भीड़ अपनी मांगों पर अडी रही। काफी देर बाद अंचलाधिकारी लक्ष्मण सिंह, थाना अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने ग्रामीणों को समझा बूझाकर नियमानुसार मुआवजा देने एवं आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन देकर चक्का जाम समाप्त कराया। तब ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया। इसके बाद वाहनों का परिचालन कुछ देर बाद सामान्य हो गया।




