लखीसराय- शिलांग से बाइक पर निकली महिला सीआरपीएफ जवानों की टोली का बड़हिया में भव्य स्वागत!

SHARE:

रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा

बड़हिया।
महिला सशक्तिकरण का संदेश देने शिलांग से निकली सीआरपीएफ महिला जवानों की बाइक रैली मंगलवार को लखीसराय जिले के बड़हिया पहुंची।50 बाइक में सवार 90 बाइकर्स सीआरपीएफ की महिला जवान जब नगर परिषद बड़हिया पहुंचीं तो उनका नगर परिषद के सभापति डेजी कुमारी माला पहनाकर कर उनका स्वागत किया वही नगर बड़हिया उच्च विद्यालय व कन्या उच्च विद्यालय क्व छात्राओं व बेंड बेंड पार्टी के द्वारा पुष्पवर्षा कर किया गया। वही दूसरी ओर मध्य विद्यालय गंगासराय के समीप विद्यालय के प्रचार अजीत कुमार के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं शिक्षक सहित ग्रामीणों के द्वारा महिला बाइक रैली को स्वागत किया गया।सीआरपीएफ की सभी महिला मोटरसाइकिल एक्सपेडिशन 2023 यशस्विनी बाइक रैली तीन अक्तूबर को श्रीनगर से निकली थी। शिलांग के बाद यह रैली लगभग 22 सौ किलोमीटर का सफर तय करते हुए एकतानगर गुजरात पहुंचेगी। इस मौके जादू नेता सुजीत कुमार वार्ड पार्षद पूजा देवी संजीव कुमार सुधीर सिंह विपिन कुमार नरेश कुमार रामजी कुमार,घनश्याम कुमार, पंकज कुमार सहित कई ग्रामीण सड़क के दोनो ओर बाइक रैली के स्वागत में खड़े थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें