मुजफ्फरपुर का एक ऐसा गौशाला जहां दूध के बदले मिलती थी शराब!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष तिवारी!

दूध के बदले मिलती थी शराब

शराब के अवैध कारोबारियों ने हैरान कर देने वाले तरकीब अपना कर पुलिस की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास करने में लगे हैं। मुजफ्फरपुर के एक मवेशी खटाल में दूध के बदले शराब निकलने लगी। सदर थाना क्षेत्र के लीची गाछी में बने मवेशी के खटाल में तहखाना बनाकर भारी मात्रा में विदेशी शराब छुपाकर रखा गया था। उत्पाद निरीक्षक कुमार अभिनव ने बताया कि तलाशी के क्रम में एक गहरा तहखाना मिला। तहखाने के अंदर भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाया गया था। जिसे जब्त कर लिया गया है। मौके से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बथान के मालिक का पता चल गया है। इस धंधे में और भी जो लोग संलिप्त हैं उनपर FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बाइट :- उत्पाद निरीक्षक कुमार अभिनव

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें