जनसंवाद कार्यक्रम में डीएम एसएसपी ने सुनी समस्याएँ, समाधान का दिया भरोसा, टाल समस्या और भ्रष्टाचार पर रहा फोकस

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

मोकामा प्रखंड के औन्टा गांव में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में पहुँचे डीएम चंद्रशेखर व एसएसपी राजीव मिश्रा ने लोगों की समस्याएँ सुनी साथ ही समाधान का भी भरोसा दिलाया! डीएम ने लोगों सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उसके अधिक अधिक लाभ कैसे लिए जाएँ इसे बताया, साथ ही मद्य निषेध, बाल विवाह, दहेज प्रथा रोकने हेतु लोगों से आगे आने की अपील की,तो एसएसपी राजीव मिश्रा में डायल 112 व महिला हेल्प डेस्क से और अधिक मदद लेने की लोगों से अपील की!
वहीं टाल के साथ ही मोकामा सीओ के खिलाफ जन प्रतिनिधियों ने जमकर शिकायत की ।


प्रखंड प्रमुख भवेंद्र सिंह और जिला पार्षद ने सीओ की कार्य शैली पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया।इसके पूर्व जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह,एस एस पी राजीव मिश्रा,डीडीसी तनय सुलतानिया समेत सभी अधिकारियों का स्वागत किया गया।साथ ही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गयी।लोगों की शिकायतों में टाल क्षेत्र की समस्या के साथ मोकामा सीओ की कार्य शैली को लेकर जिलाधिकारी से खूब शिकायत की गई, वहीं मोकामा मुखिया संघ अध्यक्ष व हाथीदह के मुखिया शशि शंकर शर्मा ने टाल में जलजामाव,पंचायत में कर्मियों की कमी व दियारा क्षेत्र की ओर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया ।प्रखंड प्रमुख ने सीओ की कार्य शैली पर कटाक्ष किया तो जिला पार्षद ने सीओ पर दलाल के माध्यम से सरकारी कार्य संपादित करने का आरोप लगाते हुए कुव्यवस्था फैलाने की लिखित शिकायत की।

जन संवाद कार्यक्रम में सीओ के खिलाफ लोगों का गुस्सा जिलाधिकारी के जाने के बाद भी फूट पड़ा! एक दिव्यांग महिला को बोलने नहीं मिला जिसपर वो रोने लगी और मीडिया के सामने उन्होंने ने भी सीओ ज्ञानानंद पर गंभीर आरोप लगाया! कार्यक्रम में मंच संचालन एसडीएम कुंदन कुमार और मोकामा बीडीओ कुमारी पूजा कर रहीं थी! वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए खुद ASP भारत सोनी, मोकामा थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय व हाथीदह थानाध्यक्ष निधि कुमारी ने कमान सम्हाल रखा था! तो कार्यक्रम में औटा की मुखिया बेबी देवी और मुखिया पति सुबोध कुमार के साथ तमाम मुखिया, और अन्य जनप्रतिनिधि के साथ सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित रहे!

डेस्क बाइट- डॉ. चंद्रशेखर, डीएम पटना
डेस्क बाइट – राजीव मिश्रा, एसएसपी
बाइट- शशि शंकर शर्मा,अध्यक्ष, मुखिया संघ मोकामा

Join us on:

Leave a Comment