मास्टर माइंड चंदन की निशानदेही पर सिपाही भर्ती परीक्षा के फिजिकल ट्रेनर गगन समेत नौ गिरफ्तार!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट :- शशिकांत मिश्रा

लखीसराय पुलिस को सिपाही भर्ती प्रश्न पत्र लीक मामले में एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। एसआईटी की टीम ने मास्टरमाइंड चंदन की निशानदेही पर पुलिस ने सिपाही भर्ती परीक्षा के फिजिकल ट्रेनर गगन समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इन लोगों के पास से आठ मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस ने अन्य सेंटरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।
Vo 1- एसपी पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार मास्टरमाइंड चंदन की गिरफ्तारी के बाद उसके पास से जब्त दस्तावेज से पुलिस ने अहम जानकारियां प्राप्त कर गगन को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि गगन सिपाही भर्ती फिजिकल ट्रेनर की आड़ में सिपाही भर्ती में सेंटिग का काम करता था। अभ्यर्थियों से आठ लाख में सेटिंग करता था। पुलिस ने गगन की निशानदेही पर आठ परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि गगन खुद भी इस बार परीक्षा में शामिल हुआ था। फिलहाल पुलिस ने गगन की निशानदेही पर बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।

बाइट -पंकज कुमार, एसपी, लखीसराय।

Leave a Comment

और पढ़ें