लखीसराय- कार से शराब की बड़ी खेप बरामद, 4 गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट :- शशिकांत मिश्रा!

लखीसराय। बड़हिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दरियापुर गांव के समीप एक लग्जरी कार और सूमो में ले जाया जा रहे 29 कार्टून विदेशी शराब के साथ चार धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी धंधेबाज झारखंड के गिरीडीह जिले के जमुआ का रहने वाला बताया जा रहा है। गिरफ्तार सभी धंधेबाज की पहचान मो वाजिद अंसारी,अभय कुमार यादव, सुशील कुमार दास,मो असगर के रूप में की गई है। बताया जाता है कि शराब की खेप झारखंड से बेगूसराय और समस्तीपुर जिला ले जाया जा रहा है। फिलहाल गिरफ्तार सभी धंधेबाज से पुलिस पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जूटी है।और इसमें अन्य धंधेबाज की तलाश शुरू कर दी है।

Join us on:

Leave a Comment