बेगुसराय में डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़कर के विरोध में स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश किया सड़क जाम

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में असामाजिक तत्वों द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़कर क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद लोग काफी आक्रोशित हो गए। घटना डंडारी थाना क्षेत्र के राजोपुर-कटरमाला गांव टेंपो स्टैंड के समीप की है। घटना के बाद बीएसपी के जिला अध्यक्ष चंदन कुमार ने घटना के संबध में बताया कि राजोपुर-कटरमाला टेंपो स्टैंड के समीप 2021 में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण कर स्थापित की थी। जिसे रात में कुछ असामाजिक तत्व ने तोड़कर गिरा दिया। सुबह में स्थानीय लोग जब सड़क पर जब घूमने निकले तो आंबेडकर की प्रतिमा को टूटा देखकर हंगामा मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में पहुंच कर लोग आक्रोश जताने लगे। वहीं बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा आसामाजिक लोगों द्वारा तोड़ने पर आक्रोशित लोगों ने लोगों ने सड़क पर आग जननी कर किया जमकर विरोध। लोग मांग कर रहे हैं कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले असामाजिक तत्वों को अविलंब गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाए। फिलहाल प्रशासन मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने में लगी हुई है। एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि डंडारी थाना क्षेत्र के कटरमाला में डॉ.भीमराव आंबेडकर के प्रतिमा को तोड़े जाने की सूचना मिलते ही एसडीओ, डीएसपी, सीआई एवं थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। आसपास के थाना से भी भारी संख्या में पुलिस बल को भेजा गया है। एसपी ने बताया कि अभी तक पूछताछ में ग्रामीणों ने किसी को भी प्रतिमा को तोड़ते देखे जाने की बात नहीं कही है। प्रशासनिक अधिकारी लोगों को समझा-बुझाकर मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल स्थिति सामान्य है और मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। वहीं बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा मै प्रतिकार करता हूं। मैं कल वहां जाऊंगा। जिला पदाधिकारी से बात कर आरोपियों के विरुद्ध सख़्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग करता हूं।

बाइट: स्थानीय निवासी
बाइट: मिथलेश कुमार, थाना अध्यक्ष, डंडारी थाना
बाइट: विनय कुमार राय, डीएसपी बलिया
बाइट: गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री

Join us on:

Leave a Comment