कैलाशपति मिश्र की जन्मशताब्दी समारोह की तैयारी हेतु बैठक का आयोजन

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

भाजपा जिला कार्यालय सिकरिया में 5 अक्टूबर को बापू सभागार में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की बिहार भाजपा के संस्थापक सदस्य पंडित कैलाशपति मिश्र की जन्मशताब्दी समारोह की तैयारी हेतु बैठक का आयोजन भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि शेखर की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश महामंत्री सीमांत शेखर ने कहा कि बिहार भाजपा के संस्थापक पंडित कैलाशपति मिश्र की जन्म शताब्दी समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम को सफल बनाने आप सभी कार्यकर्त्ता पुरे मनोबल से जुट जाइए। कैलाशपति मिश्र का पूरा जीवन पार्टी के निर्माण में लगा दिए थे, वो हमारे प्रेरणा स्रोत हैं, उनकी कार्यपद्धति से प्रेरणा से लेके हम सभी कार्यकर्ता को पार्टी को मजबूती प्रदान कर उनके लक्ष्य को पूरा कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि शेखर ने कहा कि जहानाबाद भाजयुमो अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनायेगा। कैलाशपति मिश्र के रक्त, पसीने से बिहार भाजपा का निर्माण हुआ है, हम सभी युवा कार्यकर्ता पुरे मनोबल से कार्य कर पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान कर पार्टी को सत्ता में लायेंगे। इस अवसर पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत राय, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष निरंजन बब्लू, मनीष केसरी,श्याम बाबू, सुमित शर्मा भाजयुमो जिला महामंत्री धर्मवीर कुमार, उपाध्यक्ष अमित शर्मा, आशुतोष कुमार, सुजीत पासवान, मंत्री गौरव कुमार,सौरभ कुमार,राकेश रंजन,मण्डल अध्यक्ष विभाष विभूति, अमित कुमार, आदित्य पाण्डेय, छोटू कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Join us on:

Leave a Comment