कुख्यात भरत चौहान हथियार व हेरोइन समेत गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट :- ऋषिकेश कुमार

:पिछले 28 सितंबर को कुख्यात अपराधकर्मी भरत चौहान को अपराध की योजना बनाते हुये अवैध अग्नेयास्त्र गोली खोखा एवं हिरोईन के साथ गिरफतार किया गया था। इस दौरान कुख्यात अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमे भरत चौहान का सहयोगी प्रदीप चौहान रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। इस संबंध में नूरसराय थाना में एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा था। छापामारी के दौरान सहयोगी प्रदीप चौहान भागने में सफल रहा था। प्रदीप चौहान एवं अन्य अपराधियों के गिरफ़्तारी हेतु लगातार पुलिस के द्वारा छापामारी की जा रही थी। इसी क्रम में देर रात्रि पुलिस को प्रदीप चौहान की अपने घर दरुआरा पर होने की सूचना मिली। तत्तकाल सूचना के सत्यापन कर उसके गाँव की घेराबंदी की गयी तथा छापामारी कर प्रदीप को गिरफतार किया गया जिसके पास से एक अवैध देशी कटटा एवं दो जिंदा गोली बरामद किया गया है। प्रदीप चौहान का नालंदा जिले में लंबा आपराधिक इतिहास रहा है।

बाइट।नरूल हक सदर डीएसपी

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment