अवैध खनन पर प्रहार – बालू लदा 2 ट्रैक्टर 1 नाव जप्त तथा 6 बालू तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

अवैध खनन के खिलाफ प्रहार जारी..

भोजपुर पुलिस के द्वारा की गई कार्यवाही में अवैध बालू लदा 02 ट्रैक्टर एवं 01 नाव जप्त तथा इसमें संलिप्त कुल – 06 बालू तस्कर गिरफ्तार :-

आरा/ गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव (भोजपुर ) के निर्देशन में भोजपुर पुलिस के द्वारा अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार जारी कार्रवाई के तहत मंगलवार को कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के केवटिया गंगा क्षेत्र से सहायक पुलिस अधीक्षक – सह – अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रकाश चन्द्र सदर आरा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष कृष्णागढ़ थाना एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा सशस्त्र बलों के साथ की गई संयुक्त छापेमारी में कार्यवाही के दौरान अवैध बालू लदा 02 ट्रैक्टर एवं 01 नाव को जप्त किया गया तथा इसमें संलिप्त कुल – 06 बालू तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया हैं। इस संबंध में कृष्णागढ़ थाना कांड सं0-578 / 23,मामला दर्ज कराया गया है, भोजपुर पुलिस के द्वारा ऐसी ही बालू के अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेंगी, पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में

  1. सत्येन्द्र चौधरी, पिता भुनेश्वर चौधरी, सा०-पिपरपाती, थाना-कृष्णागढ़, जिला – भोजपुर 2. विशेश्वर यादव, पे० – ददई यादव, सा०-पिपरपाती, थाना-कृष्णागढ़, जिला – भोजपुर 3. अनुग्रह चौधरी, पे०- रामलाल चौधरी, सा०-पिपरपाती, थाना-कृष्णागढ़, जिला-भोजपुर 4. संतलाला चौधरी, पे० जयराम चौधरी, सा०-पिपरपाती, थाना-कृष्णागढ़, जिला – भोजपुर 15. हरेकृष्ण चौधरी, पे०- विश्वनाथ चौधरी, सा०-पिपरपाती, थाना-कृष्णागढ़, जिला-भोजपुर 6. हरेराम चौधरी, पे०- विश्वनाथ चौधरी, सा०-पिपरपाती, थाना-कृष्णागढ़, जिला- भोजपुर

बरामदगीः-

  1. अवैध बालू लदा ट्रैक्टर – 02 2. अवैध बालू लदा नाव – 01

Join us on:

Leave a Comment