रिपोर्ट : – अमित कुमार पटना
– राजधानी पटना में 11हजार बिजली के करंट की चपेट में आने से सगे भाइयों की हुई मौत /अंकुश और प्रिंस दोनों सगे भाई कारीब पटना के गौरीचक थाना इलाके के बलुआ चक गांव के पास के रहने वाले हैं /दोनों सगे भाइयों की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने पटना के गौरीचक थाना इलाके के बेलदारी चक मोर के पास दोनों सगे भाइयों का शव सड़क पर रखकर ۔सड़क को जाम कर दिया है ۔۔जिससे पटना गया रोड सड़क जाम होने से यात्रियों को भी परेशानी हो रही है ۔सड़क जाम होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझने की कोशिश कर रही है ۔परिजन उपेंद्र सिंह यादव ने बताया कि दोनों बेटे अंकुश और प्रिंस की 11000 बिजली के करंट लगने से मौत हुई है ۔गांव में नंगे तार होने के कारण पहले भी इस तरह की घटना घटी है ۔लेकिन बिजली विभाग बेपरवाह है ۔गौरीचक थाना के सब इंस्पेक्टर राम मोहन सिंह ने बताया कि दो सगे भाई अंकुश कुमार और प्रिंस कुमार दोनों की उम्र 11 साल दूसरे 8 साल हैं ۔۔बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हुई है जिसकी जांच की जा रही है ۔परिजनों को समझाया जा रहा है ۔कानूनी रूप से जो भी संभव नियम होंगे उनके अनुकूल उनको मुआवजा दिलाया जाएगा۔
बाइट۔۔पुलिस
बाइट : – परिजन




