सिपाही भर्ती परीक्षा में कदाचार में लिप्त कुल 11 परीक्षार्थी गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट/मनोज कुमार/नवादा

सिपाही भर्ती परीक्षा में ब्लुट्रथ डिवाइस तकनीकी के प्रयोग तथा कदाचार में लिप्त पाए गए कुल 11 परीक्षार्थी गिरफ्तार,प्रथम पाली में पांच तथा दूसरी पाली में छह पकड़े गए है,जिससे नगर थाना पुलिस की हवाले कर अग्रतर करवाई की जा रही है।
सिपाही भर्ती परीक्षा की जिले में कुल 22 परीक्षा केंद्र बनाया गया था,जिले के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा तथा एसपी अंब्रिश राहुल की संयुक्त आदेश पर परीक्षा की पूरी प्रशासनिक तैयारी कर रख गई थी. सभी परीक्षा केंद्र पर कदाचार मुक्त परीक्षा की लिए पर्याप्त पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी प्रतिनियुक्ति किया गया था ताकि कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराई जा सके,इसके बाबजूद जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्र पर ब्लूट्रुथ तथा विभिन्न डिवाइस के सहारे कदाचार करने में परीक्षार्थी गुरेज नहीं किया है,सदर एसडीओ अखिलेश कुमार ने बताया है कि प्रथम पाली में पांच और द्वितीय पाली में 6 परीक्षार्थियों को कदाचार में संलिप्त पाया गया जिससे परीक्षा से निष्कासित करते हुए नगर थाना के हवाले कर दिया गया है,उन्होंने बताया कि ब्राइट कैरियर स्कूल से अखिलेश कुमार,दिल्ली पब्लिक स्कूल से प्रिंस कुमार,मॉडर्न हायर सेकेंडरी से पुस्पेंदर कुमार ब्लुट्रुथ डिवाइस से वही संत जोसेफ पब्लिक स्कूल से चिट पुर्जे से कदाचार के आरोप में एक अभ्यर्थी पकड़े गए है,एक परीक्षा केंद्र के बाहर से मोबाइल के सहारे एक गार्जियन को कदाचार करते को भी पकड़ा गया है,वही दूसरी पाली में के एल एस कॉलेज से शैलेश कुमार, जुशी कुमारी तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल से श्रवण कुमार,रवि रौशन कुमार, जुली कुमारी तथा अरविंद कुमार को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।
गौरतलब है कि केन्द्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा 2023 के अवसर पर आज जिले के 22 परीक्षा केन्द्रों पर दोनों पालियों में स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त परीक्षा सम्पन्न हुई।
आज प्रथम पाली में जिला अधिकारी, नवादा के द्वारा कई परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया एवं प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी को स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिये गए थे।
आज प्रथम पाली में जिला अधिकारी, नवादा डी0पी0एस0 पब्लिक स्कूल, नवादा, प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल, नवादा, अभ्यास मध्य विद्यालय, नवादा, ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, नवादा, नगर मध्य विद्यालय, नवादा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया वही द्वितीय पाली में जिलाधिकारी नवादा एवं पुलिस अधीक्षक नवादा ने कन्हाई लाल इंटर विद्यालय और के एल एस कॉलेज का औचक निरीक्षण कियें है,जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा ने बताया है कि कदाचार की मामले में दोनो पाली में 11 अभियार्थी पकड़े गए जिसपर अग्रतर करवाई की है बाकी परीक्षाकेंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न करा ली गई है

Join us on:

Leave a Comment