एक साथ गूंजी तीन किलकारी, महिला ने दिया एक पुत्र व दो पुत्रियों को जन्म!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

सामान्य प्रसव से तीन बच्चों का जन्म, जच्चा-बच्चा स्वस्थ; बेहतर निगरानी के लिए मधुबनी रेफर

सीएचसी बासोपट्टी में अनोखा प्रसव, 10 मिनट के अंतराल में जन्मे तीन नवजात

ऐंकर– मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हरलाखी प्रखंड क्षेत्र के कलना चौक वार्ड नंबर 5 पासवान मुहल्ला का रहने वाले बिरेन्द्र पासवान के 36 वर्षीय पत्नी रामपरी देवी ने समान्य प्रसव (नॉर्मल डिलीवरी) से एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। तीनों बच्चे सहित महिला पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। सीएचसी में एक साथ तीन किलकारी गूंजने से कुछ देर तक कौतुहल का माहोल उत्पन्न रहा। अस्पताल के महिला चिकित्सक डाॅक्टर सोनू प्रिया, एएनएम संगीता कुमारी, जीएनम संजू कुमारी ने मिलकर अच्छी तरह से प्रसव प्रक्रिया को पूर्ण कराया। जिन के देख रेख मे सामान्य प्रसव के दौरान महिला ने एक साथ तीन नवजात शिशुओं को जन्म दिया। जिसमें पहले शिशु का जन्म 10 एम जिसका वजन 1.5 किलो ग्राम, दूसरे शिशु 10:5 एम वजन 1.5 तीसरे शिशु 10:10 एम वजन 2 किलो ग्राम वजन पाया गया।
महिला तीन बच्चे की माँ पहले से है, जिसमे एक लड़का 7 वर्ष, दो लड़की 5 वर्ष और 3 वर्ष की है।

मामले को लेकर केन्द्र संख्या 133 के आशा कार्यकर्ता प्रमिला देवी ने बताया है कि कलना निवासी बिरेन्द्र पासवान की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर मेरे द्वारा सीएचसी बासोपट्टी में भर्ती कराया गया था। स्टाफ नर्सों की सतर्कता के बीच नर्सो ने सफलतापूर्वक जिम्मेदारी निभाते हुए महिला का सामान्य प्रसव कराया गया। प्रसव के दौरान महिला ने एक पुत्र और दो पुत्री को जन्म दिया। तीनों नवजातों के जन्म के साथ ही अस्पताल परिसर में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया। अस्पताल प्रशासन ने बताया है की प्रसव के बाद जच्चा और तीनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं।

इस सफल प्रसव में सीएचसी बासोपट्टी मे पदस्थापित नर्सों की भूमिका सबसे अहम रही। अस्पताल की स्वास्थ्य टीम ने पूरी प्रक्रिया के दौरान महिला और नवजातों की लगातार देखभाल की। परिवार के सदस्यों ने भी अस्पताल की सेवाओं की सराहना करते हुए स्वास्थ्यकर्मियों का आभार जताया। तीनों नवजातों को स्वस्थ देखकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है।
सीएचसी प्रभारी डॉक्टर मनिभूषण ने बताया कि सीएचसी बासोपट्टी के स्टाफ नर्सों ने अच्छा काम किया। सफलतापूर्वक सामान्य प्रसव कराया गया। उक्त प्रसव के दौरान महिला ने एक साथ तीन नवजात शिशुओं को जन्म दिया, जिसमें दो नवजात शिशु (बेटी ) एवं एक नवजात शिशु (बेटा ) शामिल हैं। प्रसव के उपरांत जच्चा एवं तीनों नवजात शिशुओं की स्थिति सामान्य एवं संतोष जनक है तथा उन्हें बेहतर चिकित्सकीय निगरानी में रखने के लिए (एनआईसीयू) में भर्ती करने के लिए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर किया गया है।

Join us on: