रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले से लगने वाली इंडो नेपाल बोर्डर क्षेत्र मे शराब तस्करी, गांजा, ब्रोंन सुगर, नशिले दबाओ सहित अन्य प्रतिबधित सामानों की तस्करी के नेटवर्क पर जहां प्रसाशन द्वारा लगातार हमला किया जा रहा है। तो वही इन समानो के अवैद्य कारोबार मे वर्षो से संलिप्त मानने को तैयार नही दिखाई दे रहा है। रोज दर्जनो ऐसे लोगो को पकड़ कर जेल भेजने का सिलसिला बदसूरत जारी है। ऐसे ही एक शराब धंधेबाज को भाड़ी मात्रा मे शराब के साथ बासोपट्टी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 510 बोतल नेपाल निर्मित शराब एवं एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब धंधेबाज की पहचान थाना क्षेत्र के कटैया गांव, वार्ड नंबर-7 के गौरी यादव का पुत्र कमलेश यादव के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई थाना के एसआई धीरेंद्र राय के नेतृत्व में परसा नहर पुल के पास की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नेपाल से नेपाल निर्मित शराब लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने परसा नहर पुल के पास वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार कमलेश यादव को रोककर तलाशी ली गई, तलाशी के दौरान 510 बोतल नेपाल निर्मित शराब बरामद हुई। जिसके बिद पुलिस ने शराब के साथ धंधेबाजों द्वारा प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर युवक को हिरासत मे ले लिया गया। मामले को लेकर थाना अध्यक्ष कार्तिक भगत ने बताया है कि बरामद शराब, बाइक के साथ धंधेबाज युवक को थाना लाकर आवस्यक पुछताछ करने के उपरांत सुसंगत धाराओ मे मामला दर्ज कर गिरफ्तार शराब धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।




