अपराध की योजना बना रहे चार अपराधी लोडेड देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट:-निभास मोदी

भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के विक्रमशिला कॉलोनी कन्या उच्च विद्यालय के समीप अपराध की योजना बना रहे 4 अपराधियों को पुलिस ने एक देसी लोडेड कट्टा के साथ धर दबोचा, तिलकामांझी थाना प्रभारी राजरतन को यह गुप्त सूचना मिली कि चार अपराधी किसी आपराधिक योजना को अंजाम देने के लिए विक्रमशिला कॉलोनी के कन्या उच्च विद्यालय के समीप इकट्ठा हुए हैं।

जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को लोडेड देशी कट्टा के साथ धर दबोचा ।गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अंकुश कुमार, राहुल कुमार, पवन कुमार और 16 वर्षीय एक नाबालिग भी शामिल है । गिरफ्तार सभी तिलकामांझी थाना क्षेत्र के जवारीपुर का रहने वाला है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment