रिपोर्ट:अनमोल कुमार!

आक्रोशित ग्रामीणों ने एक सिपाही से छीन ली राइफल!
पटना। जिले के एटा प्रखंड अंतर्गत जीतन छपरा गांव में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं के साथ गाली गलौज और मारपीट से आक्रोशित ग्रामीणों ने पत्थर चला दी, जिसमें थाना अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह घायल हो गए और ग्रामीणों ने एक सिपाही से राइफल छीन ली ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मपाल यादव और बृज बिहारी पार्टनर के बीच पोकलेन मशीन को लेकर विवाद चल रहा था ।
कई थानों की पुलिस के काफी मशक्कत के बाद राइफल बरामद हुआ। पुलिस ने नामजद धर्मपाल यादव और सोनू यादव को गिरफ्तार कर लिया ।




