स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कर्मियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:

बेगूसराय:- बरौनी रिफायनरी ने महात्मा गांधी के स्वच्छ एवं विकसित भारत की कल्पना को चरितार्थ करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशानुसार 01 से 15 जुलाई 2021 तक पूरे देश में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में बरौनी रिफाइनरी में 1 जुलाई को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। आर के झा मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी सेवा एवं एचएसई), ए के तिवारी, मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी), जी.आर.के. मूर्ति,मुख्य महाप्रबंधक(परियोजना), तरुण कुमार बिसई, मुख्य महाप्रबंधक(मानव संसाधन) और महाप्रबंधकगण की उपस्थिति में कार्यपालक निदेशक एवं रिफ़ाइनरी प्रमुख, बरौनी रिफाइनरी शुक्ला मिस्त्री ने सभी कर्मचारियों को “स्वच्छता शपथ” दिलवाई।

कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी सभी नियंत्रण कक्ष में किया गया। डिजिटल लिंक के माध्यम से सभी कर्मचारी अपने-अपने स्थान से कार्यक्रम में जुड़े।
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होने कहा “हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छ भारत का सपना देखा था। माननीय प्रधानमंत्री जी के अटल प्रयासों से यह सपना साकार हुआ। देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में स्वच्छ भारत अभियान की चर्चा है। बरौनी रिफाइनरी भी स्वच्छता के लिए पूरी तन्मयता से काम कर रही है। रिफाइनरी के साथ-साथ अपने आसपास के गांवों की स्वच्छता पर भी पूरा ध्यान दे रही है। बरौनी रिफाइनरी द्वारा सामुदायिक शौचालयों का निर्माण, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, समय-समय पर गांवों में छिड़काव, ग्राम पंचायतों को ब्लीचिंग पावडर का वितरण, स्वच्छता किट का वितरण, ठेका श्रमिकों को मास्क का वितरण और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आप सभी अपने जीवन में स्वच्छता को संस्कार के रूप में अपनाएं। एक सेहतमंद जिंदगी और निरोगी काया के लिए स्वच्छता का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। कोविड से बचाव के लिए स्वच्छता बनाए रखने पर ज्यादा जोर दिया गया है। कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने का सबसे कारगर उपाय स्वच्छता व सामाजिक दूरी है, जिसके चलते इस महामारी की रोकथाम करना काफी हद तक संभव है। मेरी आप सब से अपील है कि स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं, दूसरों को भी स्वच्छता बनाएं रखने के लिए प्रेरित करें, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें, कोरोना के दोनों टीके जल्द से जल्द लें, कोविड अनुरूप व्यवहारों का अनिवार्य रूप से पालन करें।”
इस अवसर पर उप महाप्रबंधकगण,आईओओए के सचिव मिथिलेश कुमार, बीटीएमयू के प्रतिनिधिगण, अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सभी सुरक्षा निर्देशों एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित किया गया। स्वच्छता पखवाड़े के दौरान कर्मचारियों, उनके आश्रितों, स्कूल के बच्चों के लिए नारा, पोस्टर निबंध लेखन प्रतियोगिता, स्वच्छता जागरूकता रथ का परिचालन, स्वच्छता वेबिनार, कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों से स्वच्छता परिचर्चा, कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों को जूट बैग का वितरण, बरौनी रिफाइनरी के सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता किट का वितरण, निकटवर्ती गाँवों में ब्लीचिंग पावडर का वितरण और नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन प्रस्तावित है ।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें