शत प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम को लेकर डीएम ने क्षेत्र पहुंचकर की समीक्षा!

SHARE:

रिपोर्ट : अरविंद कुमार

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिला के बनकटवा प्रखंड क्षेत्र में शत प्रतिशत कोरोना टीकाकरण के उपरान्त जिलाधिकारी शीर्षत कपिल ने प्रखंड क्षेत्र मे स्वयं पहुंच कर टीकाकरण कार्य क्रम की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम मे प्रखंड वासियों से शतप्रतिशत टीकाकरण के सबंध मे डोर टू डोर जाकर जानकारी लिया। जिलाधिकारी ने बनकटवा प्रखंड के बीजबनी दक्षिणी पंचायत में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक। वही समय आने पर दूसरी डोज को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को किया अलर्ट।

जिलाधिकारी ने अनुमंडल तथा प्रखंड स्तर के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों को वैक्सीनेशन कार्य पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं। बीजवानी दक्षिणी पंचायत के पंचायत भवन के प्रांगण मे जिलाधिकारी के द्वारा जल जीवन हरियाली योजना के तहत किया वृक्षारोपण। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सिकरहना, भूमि सुधार उप समाहर्ता ढाका, प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मी, जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें