रिपोर्ट :- शशिकांत मिश्रा!
आज बुधवार को बड़हिया नगर परिसद के श्री कृष्णा चौक वार्ड नम्बर 19 निवासी एक महिला ने अपने घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।इस सबंध में बड़हिया थानाध्यक्ष चन्दन कुमार ने बताया कि ने बताया कि वार्ड नम्बर 19 निवासी मुकेश साव की 40 वर्षीय महिला पत्नी लक्ष्मी देवी ने घर में फांसी लगा ली।घटना की जानकारी परिजनों को लगने पर वे उसे आनन फानन में इलाज के लिए रेफ़रल अस्पताल बड़हिया लाए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया है। फिलहाल कारणों का पता नही चल सका हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। हलाकि चर्चा है कि पति से हुए विवाद को लेकर महिला ने आज बुधवार के दोपहर पंखा में फांसी लाकर खुदकुशी कर लिया।घटना के बाद परिजनों व घर के आस पास के लोग अचंभित रह गये।घटना के बाद पुत्र पुत्री बहु, पोता सहित अन्य परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।




