जब्त शराब बेचने के मामले में थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मी पर एसपी मनीष कुमार ने दिया FIR का आदेश!

SHARE:

बक्सर से धीरज कुमार की रिपोर्ट

बक्सर : एसपी मनीष कुमार के द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए थाने में जब्त शराब बेचने व.इधर-उधर करने के आरोप में ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष समेत पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसके बाद दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इतना ही नहीं मालखाने से बाहर निकाल कर रखी गई दो पेटी शराब भी जब्त कर ली गई है. एसपी मनीष कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया
घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक ब्रह्मपुर थाने की पुलिस ने कुछ दिन पूर्व ही शराब से भरी कंटेनर को जब्त किया था जिसमें तकरीबन 40 लाख रुपये की शराब बरामद की गई थी. शराब को माल खाने में सील करने के बाद भी उसी शराब की खेप से दो पेटी शराब थाने के एक कमरे में रखी हुई बरामद की गई. यह जानकारी मिली थी कि जहां बेचने के लिए रखी हुई थी, इसके बाद तुरंत ही एसपी द्वारा स्वयं पहुंच कर मामले की जांच कराई गई तो शराब की पेटियां कमरे में रखी हुई मिली. इसे सरासर उत्पाद अधिनियम का उल्लंघन मानते हुए एसपी ने थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मियों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज करने का आदेश दे दिया.
बाईट- मनीष कुमार बक्सर एसपी

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें