:- रागिनी शर्मा !

उत्तराखंड पुलिस ने मोकामा से दो आरोपियों को उठाया
Mokama : साइबर क्राइम के मामले में उत्तराखंड पुलिस ने सोमवार को मोकामा के लखनचंद इलाके में मोकामा पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में गठित साइबर क्राइम में मोकामा के कुछ लोगों की संलिप्तता का पता चला था। इसी को लेकर उत्तराखंड पुलिस की एक टीम ने मोकामा थाने के साथ लखनचंद गांव में छापेमारी की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मोकामा के लखनचंद निवासी आज़ाद कुमार ,पिता कैसर मियां और मोहम्मद आबिद, पिता मोहम्मद कैय्यूम को गिरफ्तार किया गया है।
यह कार्रवाई उत्तराखंड से आये पुलिस अधिकारी एसएचओ नित्यानंद पंथ और मोकामा थानाध्यक्ष राजनन्दन शर्मा और उनकी टीम के द्वारा संयुक्त रुप से की गई है।अन्य संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। पुलिस आरोपीयों से संबंधित मामले का उद्भेदन करने के लिए पूछताछ कर रही है। एएसपी अमरीश राहुल ने बताया कि आरोपितों का अपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

उत्तराखंड पुलिस ने बताया कि मामला फर्जी तरीके से बैंक खातों से पैसे उड़ाने से जुड़ा है, जिसमे गिरफ्तार लोगों की संलिप्तता पाई गई है।




