ट्रैक्टर पर ले जाए जा रहे शराब की बड़ी खेप बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट: अरविंद कुमार

मोतिहारी। केसरिया पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । आपको बतादे की केसरिया थाना पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ यूपी के तीन कारोबारियो को भी गिरफ्तार कर लिया है ।आपको बतादें कि पुलिस को सूचना मिली कि शराब माफियाओं द्वरा यूपी से मोतिहारी के रास्ते मुजाफरपुर जिले के साहेबगंज के लिये शराब की खेप ले जाया जा रहा है ,

जिसके बाद  केसरिया  थानाध्यक्ष कलीम खां के नेतृत्व में टीम गठित कर गुप्त सूचना के आधार पर  पीछा करके एक ट्रेक्टर पर लदे 63 कार्टून विदेशी शराब यानी 558.540 लीटर शराब की बड़ी खेप को जब्त कर लिया गया । साथ ही एक मोटरसाइकिल व तीन कारोबारी को भी  धर दबोचा गया । 

वहीं पूछताछ में तीनो गिरफ्तार कारोबारी  यूपी के  जिला कुशीनगर थाना तरेया सुजान के परसौन गांव निवासी गोपीचन्द्र कुशवाहा,भीम कुशवाहा,व सुनिल प्रजापति के रूप में अपना परिचय दिया है ।इसकी पुष्टि करते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष कलीम खां ने बताया कि यूपी के कुशीनगर से ट्रेक्टर पर लाद कर शराब की बड़ी खेप साहेबगंज निवासी रामनरेश साह व मनीष कुमार के यहां देने जा रहे थे ।तभी इन सबकी गिरफ्तारी और भारी मात्रा में शराब जब्त की गई है ।वही अब सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान तेज कर दी गई है।इसके साथ एक मोटरसाइकिल व एक ट्रेक्टर को जब्त किया गया है। 

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें