महिला पुलिस अफसर और पेशकार के बीच घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा!

SHARE:

रिपोर्ट.. धीरज शर्मा!

कोरोना महामारी के गाइडलाइंस का पालन कराने पहुंची थी महिला पुलिस अफसर !

भागलपुर। कोर्ट के पेशकार को सैंडिस कंपाउंड मे घूमना पड़ा भारी। ताजा मामला सैंडिस कंपाउंड पार्क का है। भागलपुर के जाने माने पार्क सैंडिस कंपाउंड मैदान में शेरनी दल के महिला पुलिसकर्मी के साथ पेशे से कोर्ट के पेशकार और महिला पुलिस में घंटों बहस होती रही। बात सिर्फ इतना था कि कोरोना महामारी को देखते हुए जिला प्रशासन ने पार्क को प्रतिदिन 12 बजे दिन तक ही खोलने का आदेश दिया है।

उसको सख्ती से पालन कराने के लिए महिला पुलिस कर्मी ड्यूटी निभा रही थी। लेकिन कोर्ट से छुट्टी कर आए पेशकार सैंडिस कंपाउंड में नियमों का उल्लंघन करते हुए घूम रहे थे। जब महिला पुलिसकर्मी के द्वारा उसे पार्क से जाने की बात कही तो उन्होंने सिर चढ़कर बोलना शुरू कर दिया । महिला पुलिसकर्मी को इतना कह डाला कि शहर में हो रहे क्राइम को तो रोक नहीं सकते हैं।

और यहां सख्ती दिखाने आए हैं। क्या लगता है कि मैं वर्दीधारी पुलिसवाले की बात मान लूं , सिर चढ़कर बोलते देख महिला पुलिसकर्मी ने तुरंत फोन एएसपी पूरन झा को घुमा दिया। मामला बिगड़ते देख एएसपी पूरन झा ने तिलकामांझी पुलिस को वहां पर मोर्चा संभालने भेज दिया । आनन-फानन में तिलकामांझी पुलिस सैंडिस कंपाउंड पहुंचकर एक महिला पेशकार और दो पुरुष पेशकार को हिरासत में लेकर तिलकामांझी थाना ले आए और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें