अरविंद कुमार की रिपोर्ट

मोतिहारी। एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है जहाँ अपराधियो ने एक CSP संचालक को गोली मार लूट की घटना को अंजाम दिया है । सुगौली थाना क्षेत्र के कैथवलिया गांव के सीएसपी संचालक से हथियार बंद अपराधियोंयो ने दिन दहाडे गोली मार कर कैश लुट लिया ।

संचालक के पैर मे गोली लगी लगी है ।घटना के बाद घायल CSP संचालक ख़ुशी शर्मा को लोगो ने तत्काल स्थानीय पीएचसी मे ला कर भर्ती कराया जहा चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन इस बीच स्थिति खराब देख बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया। घटना तब हुई जब

CSP संचालक ख़ुशी शर्मा बैंक में रुपए जमा करने जा रहे थे। तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियो ने इस घटना को अंजाम दिया है, जिसमे संचालक के पैर में गोली लगी है । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुच मामले की तफ्तीश में जुट गई है ।




