डाक पार्सल ब्लास्ट मामले में बोले एसपी सरकारी काम के लिए मँगाई जा रही सल्फीयूरिक एसीड लिक से हुआ ब्लास्ट!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

लोकेशन……. पटना

डाक पार्सल ब्लास्ट मामले मैं एसपी वैभव शर्मा ने कहा है कि “दरअसल यह सल्फ्यूरिक एसिड थी जो पार्सल के द्वारा सरकारी काम के लिए मंगाई जा रही थी ,रास्ते में यह लीक होने के कारण इसे रिएक्शन के कारण धुआं उठा था, गौरतलब है कि पार्सल से ब्लास्ट और धुंआ निकालने की खबर के बाद जांच में एटीएस की टीम पहुंची थी, कोतवाली थाना क्षेत्र जीपीओ गोलंबर स्थित डाक पार्सल कार्यालय , बॉम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीम मामले की पड़ताल हुई थी,, पटना में पार्सल में तेज बलास्ट से अफरातफरी का माहौल बन गया था दरअसल मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से पटना जीपीओ में पहुंचा पार्सल तेज आवाज के साथ विस्फोट हो गया ,बताया जा रहा है की पार्सल में शीशे के जार में साल्फ्यूरिक एसिड बंद था जो हिलने डुलने की वजह से विस्फोट कर गया मिली जानकारी के अनुसार ये पार्सल आरएमएस से होते हुए पार्सल पटना जीपीओ आया था जहा विस्फोट से हड़कंप मच गया गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नही हुआ दरअसल ऐसे तीन और पार्सल आने की बात कही जा रही है जिसे वहा के कर्मियों ने डर से साइड कर दिया , सूत्रों की माने तो इस घटना की पुष्टि जीपीओ के अधिकारी ने भी की है हालाकि पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने ऐसे किसी घटना के जानकारी मिलने की बात नही कही है बताया जा रहा है कि पार्सल मध्यप्रदेश छिंदवाड़ा के नागपुर रोड स्थित पंजाब साइंस एण्ड स्पोर्ट्स द्वारा पटना में एलएनजेपी भवन के छठे तल्ले पर ग्राउंड वाटर बोर्ड पूर्वी क्षेत्र के अधिकारी आलोक कुमार सिन्हा के नाम से डिलिवरी होना था जो जीपीओ पहुंचा था सूत्रों की माने तो जेम पोर्टल द्वारा इस एसिड की खरीदारी किए जाने की बात की जा रही है जो बोर्ड के लैब में टेस्ट के लिए मंगवाया गया था!

बाइट -एस पी वैभव शर्मा

Join us on:

Leave a Comment