शव के साथ ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, पूर्व विधायक के आश्वासन पर हटाया गया!

SHARE:

रिपोर्ट :अरविंद कुमार

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण के केसरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मठिया सायफन पुल के समीप शूक्रवार को पानी में एक युवक का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। वहीं इस शव के पोस्टमार्टम होने के बाद आज रविवार को मृतक के परिजनों ने शव को लेकर घर पहुंचे।

जहां आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख पटना अरेराज मुख्य मार्ग एसएच-74 को बिजधरी चौक के समीप जाम कर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगा विरोध जताया। ।जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया।और देखते-देखते महाजाम की स्थिति बन गई। मनोहर छपरा से जगीराहां करीब पांच किलोमीटर में गाड़ियों की लम्बी कतारें लग गई।

वहीं प्रर्दशनकारीयों का कहना था कि जबतक हमलोगों को न्याय नहीं मिलेगा। हमलोग जाम समाप्त नहीं करेंगे।दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी प्रर्दशनकारियों की मुख्य मांग थी। वहीं जाम स्थल पर पूर्व विधायक डॉ0 राजेश कुमार ने पहुंच प्रर्दशनकारियों को समझा बुझा कर शांत किया और आश्वासन दिया कि बहुत जल्द मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। वहीं पूर्व विधायक डॉ0 राजेश कुमार के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। यहां बताते चलें कि मृतक मठिया निवासी 11 नंबर वार्ड के नेजामूद्दीन के पुत्र मजहर आलम का शव मठिया गांव के सायफन पुल के समीप पानी में मिला था।इसी मामले को लेकर शव को सड़क पर रख जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया ।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें