वर्चुअल मीटिंग में मुख्यमंत्री महिला एवं युवा उद्यमी योजना पर की गई चर्चा!

SHARE:

अनिल शर्मा की रिपोर्ट:

नवादा। शहर के कृष्णा पैलेस में वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से उपस्थित लोगों को मुख्यमंत्री महिला एवं युवा उद्यमी योजना से संबंधित जानकारी दी गई।

वेबकास्टिंग से जुड़े जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष उमेश प्रसाद कुशवाहा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उद्यमी योजना की विस्तृत जानकारी दी।

इस मीटिंग में जदयू के सवर्ण प्रकोष्ठ के नवादा जिला अध्यक्ष राजीव रंजन राय ने अधिक से अधिक लोगों उद्यमी योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि बेरोजगार महिलाएं तथा युवा वर्ग के लोग उद्यमी योजना से जुड़ कर अपना व्यवसाय स्थापित कर आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाए। उन्होंने खासकर महिला वर्ग के लोगों से अपील करते हुए कहा कि महिलाएं गृहिणी बनकर नहीं, बल्कि उद्यमी बन कर काम करें।

यहां बता दें कि राज्य सरकार ने नया व्यवसाय स्थापित करने के लिए 10 लाख रुपए का लोन देने की योजना पर 5 लाख का अनुदान देने का निर्णय लिया है। मौके पर अर्चना कुमारी, आरती कुमारी, बिंदु देवी, गीता देवी, अनामिका कुमारी, सिंधु कुमारी, मीसा रानी, संदीप कुमार तथा सुमन कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment